All India Satyarth Prakash Competition
Satyarth Prakash
अखिल भारतीय सत्यार्थ प्रकाश प्रतियोगिता में गुरुकुल के ब्रह्मचारियों ने लहराया परचम
11 जनवरी 2026 को अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) में आयोजित अखिल भारतीय सत्यार्थ प्रकाश प्रतियोगिता में देशभर के लगभग 17,000 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। इस प्रतियोगिता में कुल 150 अंकों में से 149 अंक प्राप्त कर गुरुकुल के चार विद्यार्थियों ने श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करते हुए प्रमाण-पत्र अर्जित किए।
इस प्रतियोगिता में ब्रह्मचारी अमन, निशिकांत, युवराज कुमार ने क्रमशः Bike, Smart TV, Washing Machine जैसे आकर्षक पुरस्कार प्राप्त किए, जबकि ब्रह्मचारिणी चमन वाटिका गुरुकुल से मानसी ने Mixer Juicer सहित अन्य पुरस्कार प्राप्त किए।
इसके अतिरिक्त ब्रह्मचारी आनंद यादव, आदित्यराज, उज्जय सिंह सिसोदिया, रौशन सिंह, उन्नभ सिसोदिया, जलज सिंह यादव एवं आशीष नंदन ने भी सराहनीय प्रदर्शन करते हुए Mixer Juicer एवं प्रमाण-पत्र प्राप्त किए।
गुरुकुल ज्योतिसर से अमरजीत, आदित्यराज, वैभव सिंह, तनुष एवं आयुष कुमार ने भी Mixer Juicer एवं प्रमाण-पत्र प्राप्त कर गुरुकुल का गौरव बढ़ाया।
आर्यकुलम नीलोखेड़ी से पीयूष, श्रेयांश, दिव्यांश एवं रौनक राज ने विभिन्न श्रेणियों में Weighing Scales एवं प्रमाण-पत्र प्राप्त किए, वहीं चमन वाटिका से जागृति गुप्ता, रितु, सेजल एवं सिमरन ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए Mixer Juicer एवं प्रमाण-पत्र अर्जित किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मकर संक्रांति के पावन अवसर पर स्वस्ति यज्ञ के साथ किया गया। कार्यक्रम के अंत में गुरुकुल प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों ने विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर वैदिक विद्वान डॉ. राजेंद्र विद्यालंकार ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ वेदादि एवं सत्यशास्त्रों का अध्ययन अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यही हमारी मेधा अर्थात बुद्धि को प्रखर बनाते हैं। साथ ही अन्य गुरुकुलों से पधारे सभी प्रधानाचार्यों एवं अध्यापकों का, गुरुकुल नीलोखेड़ी परिसर पहुँचने पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

