• 7027849858, 59

        

The Gurukul Nilokheri

The Gurukul Nilokheri

Best Girls Gurukul in North India

Mandatory Public Disclosure Pay Fee Portal
Registration Closed
×

गुरु पूर्णिमा (आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा ). जुलाई 2024

गुरु पूर्णिमा

गुरु पूर्णिमा

ओ३म्

अज्ञानान्धस्य लोकस्य ज्ञानाञ्जनशलाकया।
चक्षुरुन्मीलितं येन तस्मै श्रीगुरवे नमः।।
ज्ञान रूपी ज्योति से भीतर के तम को समाप्त कर जीवन को प्रकाशित तथा सदमार्ग पर चलने को प्रेरित करने वाले सभी गुरुजनों के चरणों में कोटिशः वंदन।
आज गुरुकुल नीलोखेड़ी परिसर में गुरु पूर्णिमा (आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा ) के शुभ अवसर पर सभी ब्रह्मचारियों के द्वारा यज्ञ किया गया। यज्ञ में सभी छात्रों ने मंत्रोच्चारण कर पूर्ण उत्साह से आहुति प्रदान करी।यज्ञ उपरान्त गुरुकुल निदेशक श्री जगदीश आर्य ने बताया कि जिस प्रकार मनुष्य अपने दैनिक व्यवहार में अपने मलिन वस्त्रों एवं खाद्य बर्तनों को स्वच्छ कर प्रयोग करता है उसी प्रकार प्रत्येक छात्र को अपने मन को स्वच्छ रखकर सत्य, अहिंसा एवं ब्रह्मचर्य के मार्ग पर चलकर अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए। गुरुकुल छात्रों ने भी गुरुजनों को उपवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।यज्ञ उपरान्त सभी गुरुजनों के द्वारा सभी गुरुकुल छात्रों पर पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद प्रदान किया गया ।अंत में सभी छात्रों को प्रसाद वितरित किया गया।

आप सभी को शुभ गुरु पूर्णिमा दिवस ।


  
 


The Gurukul Nilokheri

Affiliation No.531405 & School Code.41378
SIDHPUR MINOR, NIGDU ROAD,NILOKHERI 132117

: 7027849858, 59
thegurukulnilokheri@gmail.com